सुशांत सिंह राजपूत जीवन परिचय

नाम  –  सुशांत सिंह राजपूत 

जन्म  – 21 जनवरी 1986 ( पटना )

सुशांत सिंह राजपूत 

(21 जनवरी 1986 – 14 जून 2020) एक भारतीय अभिनेता थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी । उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा “किस देश में है मेरा दिल” से किया था, उसके बाद ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता (2009-11) में उनकी प्रमुख/अभिनीत भूमिका थी।
  

सुशांत सिंह राजपूत का प्रारंभिक जीवन ?

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था | इनके पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह और माता का नाम उषा सिंह। इनका पैतृक घर पटना जिले में है। इनकी बहनों में से एक, मितु सिंह, राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं। इनकी माँ के मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था । सुशांत सिंह ने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं . इनके अंदर शुरू से ही अदाकारी करने का जुनून था . इसी जुनून ने इनको कुछ करने की प्रेरणा दी , आज हम सभी लोग जानते हैं , की सुशांत सिंह राजपूत  यंग टैलेंट के रूप में लोगों के सामने निखर के आये है .

सुशांत सिंह राजपूत की शिक्षा ?

सुशांत सिंह राजपूत की  प्रारंभिक शिक्षा सेंट लॉरेंस हाई स्कूल पटना और दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त की है. आगे की पढ़ाई को जारी रखते हुए , इन्होंने दिल्ली के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरूआत ?


सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी सुशांत सिंह राजपूत                दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे तो उन्होंने शियामक दावर के डांस क्लास में दाखिला लिया था। क्लास ज्वाइन करने के बाद ही उनके दिमाग में खयाल आया की उन्हें एक्टिंग में करियर करना चाहिए। क्यों की जिस क्लास में वो डांस सिख रहे थे वहा के कुछ छात्र बारी जॉन के ड्रामा क्लास में भी जाते थे। उन छात्रों का प्रभाव सुशांत सिंह पर भी पड़ा और उन्होंने भी उस क्लास में जाना शुरू कर दिया। वहा पर उन्हें समझ में आया की वो बहुत ही अच्छी तरह से एक्टिंग कर सकते है और उन्हें एक्टिंग करना पसंद भी आ रहा था। कुछ महीनो के भीतर उन्हें दावर के अच्छे डांस ग्रुप में शामिल किया गया। 2005 में जो 51 वा फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह हुआ था उसमे बैकग्राउंड डांसर्स के ग्रुप में सुशांत राजपूत भी थे। 2006 के कॉमनवेल्थ क्रीडा स्पर्धा का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया था। उसमे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। उसमे भी सुशांत सिंह राजपूत को शामिल किया गया था।
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया है। वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया | उनका सफर वही नहीं रुका उन्होंने एक से बढ़ एक फिल्म किये | सुशांत सिंह राजपूत का कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड ना होने के कारण इनके साथ कोई भी अभिनेत्री काम करना पसंद नहीं करती थी , परंतु इनके इन्हीं स्टार्टअप के वजह से ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी बड़ी फिल्म में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अंदर अपनी पहचान बनाने का मौका मिला . इस फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इनके साथ मुख्य भूमिका निभाई थी . इसके बाद इन्होंने कई बड़ी फिल्में की , जो भारतीय दर्शकों द्वारा पसंद भी की गई थी . 2016 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर आई उनकी जीवनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को धोनी का किरदार करने को मिला था और इस फिल्म ने भारतीय पर्दे पर बड़ी सफलता हासिल की थी . हालांकि उन्होंने 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था , परंतु उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया गया था 

                 सुशांत राजपूत ने भारतीय टीवी शो में भी काम किया है

                   ·         2008 और 2010 में किस देश में है मेरा दिल

     ·         2010 में जरा नच के दिखा , डांस शो

     ·         2010 और 2011 में झलक दिखलाजा 4

     ·         2009 और 2011 एवं 2014 में पवित्र रिश्ता

     ·         2015 में सीआईडी

     ·         2016 में कुमकुम भाग्य

        
               सुशांत सिंहराजपूतकीकुछसुपरहिटफिल्म 
                                   ·         कायपो चे

                               ·         शुद्धदेसी रोमांस

                               ·         पीके

                               ·         एमएस धोनी अनटोल्डस्टोरी

                              ·         राब्ता

                              ·         छिछोरे

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पहचान फिल्म इंडस्ट्री में दम पर बनाया तथा लोगो की सामने एक बेहतर हीरो के रूप में आये, लोगो का प्यार भी बहुत मिला उन्हें बहुत मिला जिसके चलते उनको भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से सम्मानित किया गया है,
     1 . 2014 में फिल्म ‘काई पो चे,’ के लिए बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड से सम्मानित किया गया, और इसी वर्ष इनको                इसी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था.
     2 . 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के लिए उनको बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया                गया  था .
 
     3 . सुशांत सिंह राजपूत को एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पार फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ                     अभिनेता का किरदार करने के लिए पुरस्कृत किया गया था 
     सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु 
सुशांत सिंह ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बॉलीवुड के साथ पूरी दुनिया शोक में डूब गई है. सुशांत की फांसी की वजह तो नहीं पता चल सका है अभी, पुलिस छानबीन कर रही है. 2020 में एक बाद एक बड़े कलाकार इस दुनिया से जा रहे है, जो सबको झटका दे रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत बहुत अच्छे अभिनेता थे।  उनकी कमी पुरे दुनिया को होगी, उन्होंने बहुत कम समय बॉलीबुड में अपना नाम बनाय।

Leave a Comment