मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Death) का आज सोमवार 10 अक्तूबर , 2022 को निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। देश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए लोग दुआएं मांग रहे थे। अपने जीवन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला था समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 में सैफई जिला इटावा उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव और माता का नाम मूर्ति देवी था। मुलायम सिंह यादव एक किसान परिवार में पैदा हुए थे। मुलायम सिंह यादव 5 दिसंबर 1989 में उत्तर प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 24 जून 1991 उत्तर प्रदेश में कार्यभार संभाला था।

मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय

मुख्य बिंदुजानकारी
नाममुलायम सिंह यादव
जन्म तिथि22 नवंबर 1939
जन्म स्थानसैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यताB.A राजनीति शास्त्र (इटावा), M.A राजनीति शास्त्र (आगरा विश्वविद्यालय)
पितास्वर्गीय सुघर सिंह
मातामूर्ति देवी
भाईशिव पाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, अभय राम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, रतन सिंह यादव
बहनकमला देवी यादव
पत्नीपहली पत्नी मालती देवी, वर्तमान पत्नी साधना गुप्ता (विवाहित – 2003)
बेटाअखिलेश यादव (राजनेता), प्रतीक यादव (व्यवसायी)
पार्टी/दलसमाजवादी पार्टी
कार्यभारतीय राजनेता
राष्ट्रीयताभारतीय

मुलायम सिंह यादव की शैक्षिक योग्यता

इनका जन्म सैफई में हुआ था और उनका परिवार भी सफाई में रहता था इनकी प्रारंभिक शिक्षा सैफी में रहकर हुई। मुलायम सिंह यादव पढ़ाई में काफी रुचि रखते थे उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई प्रारंभ की और उन्होंने बीए की डिग्री केके कॉलेज इटावा से हासिल की। अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने एम ए राजनीति शास्त्र से कंप्लीट किया। इसके उपरांत उन्होंने इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। राजनीति में सक्रिय होने की वजह से उन्हें अपनी सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देना पड़ा।

मुलायम सिंह यादव का पारिवारिक जीवन

इनके पिता स्वर्गीय सुघर सिंह सैफई के निवासी थे और इनकी माता मूर्ति देवी एक ग्रहणी थी मुलायम सिंह यादव के 5 भाई हैं जिनके नाम इस प्रकार है – शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, अभय राम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव और रतन सिंह यादव इनकी एक बहन है जिनका नाम कमला देवी यादव है। मुलायम सिंह यादव का पहला विवाह मालती देवी के साथ हुआ था। वर्ष 2003 में साधना गुप्ता से इन्होंने दूसरा विवाह किया। मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं। अखिलेश यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी का कार्यभार संभाल रहे हैं और दूसरा प्रतीक यादव एक व्यापारी हैं।

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक करियर

इनके पिता सुघर सिंह मुलायम सिंह यादव को पहलवान बनाना चाहते थे परंतु मुलायम सिंह यादव को पहलवानी में रुचि नहीं थी वे राजनीति में कदम रखना चाहते थे। मुलायम सिंह यादव का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था और राजनीति में आना उनके लिए बहुत कठिन कार्य था परंतु मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक गहरा प्रभाव छोड़ा और बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव का प्रभाव दिखने लगा और 5 दिसंबर 1989 में मुलायम सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया और उन्होंने इस पद पर रहते हुए 24 जून 1991 तक कार्यभार संभाला।

वर्ष 1992 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की नींव रखी। उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुलायम सिंह यादव 4 दिसंबर 1993 में दोबारा मुख्यमंत्री बने और 3 जून 1995 तक उन्होंने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। मुलायम सिंह यादव वर्ष 2003 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 13 मई 2007 तक मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग के समाज के लोगों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। मुलायम सिंह यादव यादव समाज के एक बहुत बड़े नेता माने जाते हैं। 1996 में देवेगौड़ा की सरकार मैं उन्हें रक्षा मंत्री का पद भी सौंपा गया था।

मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव की राजनीति यात्रा

  • वर्ष 1977 में राजनीति में कदम रखते हैं उत्तर प्रदेश का राज्य मंत्री बनाया गया।
  • मुलायम सिंह यादव का 1980 में लोक दल का अध्यक्ष बनाया गया।
  • उत्तर प्रदेश में 1982 से 1985 तक विपक्ष के रूप में भूमिका निभाई।
  • मुलायम सिंह यादव वर्ष 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • चंद्रशेखर की पार्टी जनता दल में 1990 में मुलायम सिंह शामिल हुए।
  • मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
  • उत्तर प्रदेश में दूसरी बार वर्ष 1993 में मुख्यमंत्री के पद को संभाला।
  • वर्ष 1996 में मुलायम सिंह यादव लोक सभा के सदस्य बने।
  • संयुक्त मोर्चा संगठन की सरकार में उन्होंने वर्ष 1999 में भारत के रक्षा मंत्री के पद को संभाला।
  • उत्तर प्रदेश में तीसरी बार वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

पुरस्कार एवं सम्मान

समाजवादी पार्टी के जनक मुलायम सिंह यादव को 28 मई 2012 में लंदन के अंतरराष्ट्रीय जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुलायम सिंह यादव को दिए गए इस पुरस्कार में यह भी बताया गया कि उनके द्वारा राजनीति क्षेत्र में लोगों को जोड़ने और साथ में भाईचारा पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। लोगों में भाईचारे की भावना पैदा करना और न्याय दिलाने की एक विशेष योग्यता मुलायम सिंह यादव में है।

Mulayam Singh Yadav Death

मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार 10 अक्तूबर , 2022 को निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांसे लीं

Leave a Comment