Ajaz Patel Biography In Hindi, Family, Birth date, Birth Place, Religion, Caste, Home, Bowling Style, Stats, 10 Wicket (एज़ाज पटेल की जीवनी, एजाज़ पटेल बायोग्राफी, बॉलर, जन्म, जन्म स्थान, उम्र, धर्म, जाति, प्रोफाइल, बोलिंग स्टाइल क्रिकेट में प्रदर्शन)
भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेटर एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने भारत के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट झटककर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कीवी खिलाड़ी एजाज पटेल (Ajaz Patel) का भारत से काफी गहरा रिश्ता है. मुंबई भारतीय क्रिकेट (Indian cricket) का गढ माना जाता है, क्योंकि यहां कई ऐसे सूरमाओं का जन्म हुआ है जिसने क्रिकेट जगत में अपनी बड़ी पहचान बनाई हैएजाज पटेल का परिवार 1996 में भारत से न्यूजीलैंड शिफ़्ट हो गया था, उस समय एजाज 8 वर्ष के थे। अगर आप एजाज पटेल के जीवन के बारे में और जानना चाहते है, तो इस लेख को पूरा पढ़े-
एजाज़ पटेल बायोग्राफी (Ajaz Patel Biography in Hindi)

पूरा नाम | एजाज यूनुस पटेल |
उपनाम | एजाज पटेल |
जन्म | 21 अक्टूबर 1988 |
जन्म स्थान | मुंबई(महाराष्ट्र), भारत |
काम | क्रिकेटर |
पिता का नाम | यूनुस पटेल |
माता का नाम | शहनाज पटेल |
स्कूल | माउंट मैरी स्कूल |
कॉलेज | अवोंडेल कॉलेज |
राष्ट्रीयता | न्यूजीलैंड |
उम्र | 33 साल (2021) |
एजाज पटेल कौन हैं (Who is Ajaz Patel)
अजाज पटेल न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हैं। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और और धीमे बाएं हाथ के अच्छे गेंदबाज भी हैं।
एजाज पटेल का जन्म, स्कूल एवं परिवार (Ajaz Patel Birth, Education, Family)
एजाज़ पटेल का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई (महाराष्ट्र), भारत में हुआ था। वे महज 8 साल के थे जब उनका पूरा परिवार 1996 में न्यूजीलैंड चला गया। 2021 से देखे तो उनकी उम्र 33 साल की है। अजाज पटेल ने अपनी स्कूल की पढ़ाई माउंट मैरी स्कूल से की और कॉलेज गोंडल कॉलेज से पूरी की। उनके पिता का नाम यूनुस पटेल है और माताजी का नाम शहनाज पटेल। एजाज की 2 छोटी बहन भी हैं एक का नाम साना पटेल है और दूसरी बहन का नाम तनज़ील पटेल है।
एजाज पटेल क्रिकेट करियर (Ajaz Patel Cricket Career)
एजाज पटेल ने अपना क्रिकेट करियर तेज गेंदबाज के रूप में किया था जो उन्होंने ऑकलैंड की टीम के लिए खेलने से शुरू किया था। घरेलू क्रिकेट खेलते वक्त थी उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत कर दी थी और इसके लिए उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेटर दीपक पटेल से बहुत प्रोत्साहन भी मिला था। उन्होंने अपनी शुरुआत 2018 से की। आपको बता दें कि अजाज पटेल घरेलू क्रिकेट में सेंट्रल डिस्ट्रिक्टस के लिए खेलते हैं। अपनी शुरुआती T-20 मैच के 3 दिन बाद, एजाज ने Plunket Shield Series में अपने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अपने पहले मैच में ही उन्होंने 3 विकेट ले लिए थे और अपनी टीम के लिए 7 रन का योगदान दिया था। 27 दिसम्बर 2015 को अजाज ने The Ford Trophy में खेलते हुए CenterBury टीम के खिलाफ अपने List-A करियर की शुरुआत की।
एजाज पटेल अंतरराष्ट्रीय करियर (Ajaz Patel International Career)
- उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय करियर 2018 में t20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर शुरू किया था।
- 16 नवंबर दो हजार अट्ठारह को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपना पहला टेस्ट करियर शुरू किया था।
- न्यूजीलैंड क्रिकेट के द्वारा उन्हें एक केंद्रीय अनुबंध से भी सम्मानित किया गया है।
भारत – न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज एजाज पटेल का बेहतरीन प्रदर्शन (India-Newzealand Test Series)
एजाज पटेल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक पारी में सभी 10 विकेट झटक कर एक कीर्तिमान कायम कर दिया है। इससे पहले इंग्लैंड के जे. सी. लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 जुलाई 1956 में और भारत के अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 फ़रवरी 1999 को एक टेस्ट के एक पारी में 10 विकेट झटकने का कारनामा किया था।