पराग आइआइटी बांबे से स्नातक हैं और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डाक्टरेट की डिग्री ली है। पराग अग्रवाल वर्ष 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं। उस समय कंपनी में एक हजार से भी कम कर्मचारी थे। उन्होंने 2017 में कंपनी के सीटीओ (चीफ टेक्नोलाजी आफिसर) का पद संभाला।
ट्विटर में काम करने से पहले पराग माइक्रोसाफ्ट और याहू में काम कर चुके हैं। इस समय ग्लोबल टेक्नोलाजी कंपनियों में से अधिकांश की कमान भारतीय मूल के लोगों के हाथ में हैं। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला हैं तो गूगल को सुंदर पिचाई चला रहे हैं। अब ट्विटर को पराग अग्रवाल आगे बढ़ाएंगे।
सीईओ बनने से पहले कंपनी में सीटीओ थे पराग अग्रवाल
बता दें कि ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल पिछले एक दशक से ट्विटर से जुड़े हुए हैं। पराग अग्रवाल ने आइआइटी बाम्बे से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। पराग अग्रवाल ने ट्विटर में इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और अब सीईओ का पद संभालने जा रहे हैं। सीईओ बनने से पहले अग्रवाल ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी आफिसर (सीटीओ) थे।
पहले ट्विटर में इन कामों को देखते थे पराग अग्रवाल
नाम (Name) | पराग अग्रवाल |
प्रसिद्द (Famous For ) | Twitter के नए सीईओ |
Twitter में नियुक्ति ( As Employee Twitter joined ) | साल 2011 |
जन्म तारीख (Date of birth) | साल 1976 लगभग |
उम्र( Age) | 45 वर्ष (साल 2021 ) |
जन्म स्थान (Place of born ) | भारत |
वर्तमान स्थान (Hometown) | सन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया |
शिक्षा (Education ) | कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक |
कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी | |
स्कूल (School ) | एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल ,मुंबई |
कॉलेज (Collage ) | आईआईटी ,मुंबई ,भारत |
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ,अमेरिका | |
पेशा (Profession) | Twitter के नए सीईओ |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग( Hair Color) | काला |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
नागरिकता(Nationality) | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
कुल संपत्ति (Net Worth ) | 1.52 मिलियन डॉलर (11 करोड़ ) |
इन कंपनियों में भी किया काम
ट्विटर से पहले पराग अग्रवाल ने माइक्रोसाफ्ट, याहू और एटीएंडटी लैब्स के साथ भी काम किया है। PeopleAI के अनुसार पराग अग्रवाल की अनुमानित कुल संपत्ति 1.52 मिलियन डालर है।
45 वर्षीय जैक डार्सी ने ट्वीट करके अपने इस्तीफे का एलान किया। उन्होंने लिखा, ‘कंपनी में अंतरिम सीईओ से सीईओ तक की भूमिका निभाने के लगभग 16 वर्ष बाद मैंने फैसला किया है कि आखिरकार मेरे जाने का समय आ गया है। पराग अग्रवाल हमारे अगले सीईओ होंगे।